Swami Prasad Maurya: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव के पहले कई दलों के साथ मिलकर मोर्चा बनाने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने खुद को सीएम का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पंचायत चुनाव और डेढ़ वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई दलों के साथ मिलकर लोक मोर्चा का गठन किया है। बता दें कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे, हालांकि सपा में उनका सियासी सफर लंबा नहीं चला और जनता पार्टी के नाम से अपना नया दल बना लिया था।
विज्ञापन
बता दें कि लोक मोर्चा का गठन करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव फिर से लड़ने का फैसला लिया है। पूर्व मंत्री के निजी सचिव सज्जाद अली ने बताया कि लोक मोर्चा में सर्वसम्मति से स्वामी प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा सर्वसम्मति से घोषित किया गया है। वहीं लोक मोर्चा की आगामी रणनीति के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को जानकारी देंगे।