फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व राज्यमंत्री की मौत पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोला- आरिफ ने हत्याकर नीचे फेंका; थाने में की शिकायत

Wed, 29 Jul 2026 08:55 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी की मौत के मामले में उनके बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदेयगंज के खदरा निवासी भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी (55) की मौत के मामले में परिवार वालों ने चुप्पी तोड़ी है। भाजपा नेता के बेटे उत्तम गुप्ता ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उत्तम का आरोप है कि विधायक हंसराम के प्रतिनिधि आरिफ ने उनके पिता की हत्या की है। उत्तम ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर की मांग की है।

विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस को तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की पुष्टि हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से बाराबंकी के बेहटा निवासी नानकदीन ने मंगलवार को विधायक निवासी के सातवें तल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे। उत्तम ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके पिता विधायक निवास गए थे। उन्होंने आरिफ को कॉफी बनाने के लिए कहा। 

 

लालन ने पिता काे विधायक निवास पर छोड़ दिया

आरिफ कॉफी बनाने के बहाने उठा और उसने अपने साथियों के साथ उनके पिता को खींच लिया और हत्या कर सातवें तल से उनको धक्का दे दिया। उत्तम ने बताया कि पिता मंगलवार को घर से निजी सचिव लालन गुप्ता के साथ बाइक से निकले थे। लालन ने पिता काे विधायक निवास पर छोड़ दिया। 

इसके बाद वह सातवें तल के कमरा नंबर 703 में विधायक हंसराम से मिलने चले गए थे। आरोप है कि आरिफ ने साजिश के तहत साथियों के साथ मिलकर उनके पिता की हत्या की है। उत्तम ने पुलिस से पूरे मामले की पड़ताल करने और आरिफ के दोस्तों से पूछताछ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पिता किसी तनाव में नहीं थे। वह आत्महत्या नहीं कर सकते। उधर, आरिफ का कहना है कि वह कॉफी बनाने चले गए थे, उसी दौरान उन्हें शोर सुनाई दिया। जाकर देखा तो नानकदीन सातवें तल से नीचे गिरे हुए थे।

 

विज्ञापन

बैकुंठ धाम पर बेटे ने दी मुखाग्नि

नानकदीन का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा परिवार गमगीन दिखा। नानकदीन की मौत से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही घर से नानकदीन का शव लेकर परिजन रवाना हुए उनकी पत्नी बेसुध हो गईं। किसी तरह परिजनों ने उन्हें शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक और हेमरेज बताया गया है। शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें