फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, गोरखपुर जाते समय पुलिस ने रेल विहार कॉलोनी में रोका

Sat, 21 Aug 2021 11:13 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर के साथ महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को शनिवार सुबह गोमतीनगर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अमिताभ ठाकुर चुनाव के लिए जनसंपर्क करने गोरखपुर जा रहे थे। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता और उसके साथी ने अमिताभ ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि वह रेप के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय की मदद कर रहे हैं। रेप पीड़िता और आरोपी बसपा सांसद अतुल राय भी गोरखपुर के नजदीक के ही रहने वाले हैं, इस वजह से अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर जाने से रोका गया है उन्हे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शनिवार को चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जाने की जानकारी दी थी। शनिवार सुबह अमिताभ ठाकुर अपने घर से निकलकर पास की रेल विहार कॉलोनी में अपने एक मित्र के घर गए थे। तभी वहां पुलिस टीम लेकर पहुंचीं एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने अमिताभ ठाकुर को वहीं रोक लिया। उनसे कहा कि आप गोरखपुर न जाएं।

रेल विहार कॉलोनी के उक्त मकान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। जहां से कुछ देर बाद अमिताभ ठाकुर को उनके घर भेज दिया गया। उनके घर के बाहर और आसपास पुलिस तैनात है। एसीपी श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ गोरखपुर जाने से रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें