फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पहली बार केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की सुरक्षा में होगा विधान परिषद का चुनाव, केंद्र ने उपलब्ध कराया 58 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल

Tue, 05 Apr 2022 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए केंद्र से फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
vote new - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 9 अप्रैल को होने वाला विधान परिषद का चुनाव केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की सुरक्षा में होगा। इसके लिए केंद्र ने प्रदेश को मांग के अनुरूप 58 कंपनी अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराया है। ऐसा पहली बार होगा जब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया जा रहा हो। अभी तक स्थानीय पुलिस और रेंज व जोन की फोर्स से ही यह चुनाव संपन्न कराया जाता रहा है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए केंद्र से फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुल 41 जिलों में यह चुनाव होने हैं। इसके लिए पांच सौ से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बता दें कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 35 निकाय सीटों पर 36 सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू हुई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया था। 22 मार्च तक इस चुनाव के लिए नामांकन जमा कराए गए। 36 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। बाकी 27 सीटों पर चुनाव 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


जिन सीटों पर चुनाव होना है उसमें मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें