फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हल्की धूप के बीच बना रहेगा कोहरे का प्रकोप, इन 20 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sat, 30 Nov 2024 09:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि कोहरा जल्दी छंट जाने से दिन में धूप निकल आएगी। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। 
 
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोहरे का प्रकोप बरकरार है। हालांकि दिन में निकलने वाली धूप राहत भी दे रही है। तराई के इलाकों में रविवार की सुबह घना कोहरा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिन में गुनगुनी धूप रहेगी। दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। शनिवार को मुरादाबाद में कोहरे से दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो से तीन दिन मौसम में स्थिरता रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश भर में घना कोहरा देखने को मिलेगा। शनिवार को उरई में सर्वाधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, अयोध्या में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

फिलहाल जारी रहेगी दिन में गुनगुनी धूप

यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
 राजधानी में फिलहाल दिन में गुनगुनी धूप जारी रहेगी। अगले दो दिन मौसम और तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई और दिन में अच्छी धूप खिली रही।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिन राजधानी के मौसम व तापमान में लगभग स्थिरता रहेगी। इसके बाद पुरवाई चलेगी जिसके असर से यहां मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा।शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थोड़ी बेहतर हुई राजधानी की हवा

शनिवार को राजधानी में काफी दिनों बाद औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक नारंगी से सुधर कर पीली श्रेणी में 193 दर्ज किया गया। साथ ही राजधानी में कही भी हवा लाल श्रेणी में नहीं रही। छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से लालबाग व अलीगंज में नारंगी और गोमतीनगर, बीबीएयू, कुकरैल, तालकटोरा में हवा की गुणवत्ता पीली श्रेणी में रही।

बीबीएयू- 185 - पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 167 पीला- मध्यम
अलीगंज- 230 नारंगी- खराब
कुकरैल- 129 पीला- मध्यम
लालबाग- 274 नारंगी- खराब
तालकटोरा- 175 पीला- मध्यम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें