श्रावस्ती समेत पांच जिलों में नए सीएमओ की तैनाती की गई है। डॉ. अरुण कुमार को प्रयागराज का सीएमओ बनाया गया है। यहां के सीएमओ डॉ. आशु पांडेय को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पांच जिलों में नए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) तैनात किए गए हैं। अमरोहा के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुनील तेवतिया को मुजफ्फरनगर का सीएमओ बनाया गया। मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. महावीर सिंह को यहीं जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।
विज्ञापन
डॉ. सुरेंद्र कुमार को औरैया का सीएमओ बनाया गया है, जबकि यहां के सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा को महानिदेशालय बुलाया गया है। डॉ. अशोक कुमार को श्रावस्ती का सीएमओ बनाया गया है। यहां के सीएमओ को दो दिन पहले निलंबित कर दिया गया था।
डॉ. अरुण कुमार को प्रयागराज का सीएमओ बनाया गया है। यहां के सीएमओ डॉ. आशु पांडेय को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज मंडल बनाया गया है। डॉ. हरि दत्त नेमी को कानपुर का सीएमओ बनाया गया है। यहां के सीएमओ डॉ. आलोक रंजन को सहारनपुर मंडल में अपर निदेशक ब गया है।