फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहली मानसूनी बारिश ने लखनऊ समेत प्रदेश को भिगोया, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Fri, 28 Jun 2024 09:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मानसून का इंतजार खत्म हो गया। शुक्रवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिले मानसून की पहली बारिश में जमकर भीगे। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और लखनऊ समेत मानसूनी बारिश से अछूते रह गए प्रदेश के कई इलाकों को शुक्रवार को मानसून की पहली बरसात ने खूब भिगोया। मौसम विभाग के मुताबिक, शेष बचे इलाकों तक मानसून शनिवार तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर इलाकों को कवर कर चुके मानसून को देख लखनऊ के लोग 23 जून के बाद से लगातार निराश थे। गर्मी से बेहाल लोगों को बीच-बीच में पुरवा हवा राहत दे रही थी। पर वो नाकाफी थी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी 48 घंटे बाद लखनऊ में मानसून की एंट्री का अनुमान जताया था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में झमाझम के बाद यूपी में अलीगढ़, कानपुर, जौनपुर, गोंडा, गाजीपुर, खीरी, मुरादाबाद में बारिश हुई।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बोलीं- नौकरियों में ओबीसी की नियुक्ति में न हो भेदभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बारिश से रामपथ पर हुए गड्ढे: अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल सहित तीन पर गिरी गाज, निलंबित किए गए


आगे का मौसम और चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, कासगंज, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें