फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एक हजार रुपये न देने पर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा में दत्तनगर विसेन गांव में मंगलवार रात एक युवक ने एक हजार रुपये न देने पर पिता की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। हत्या को लूट का रूप देने के लिए आरोपी बेटे ने अपने चाचा को फोन करके बताया कि घर लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने पिता की हत्या कर दी है। लूट के दौरान हत्या की सूचना पर पहुंची ने पड़ताल की तो पता चला कि पैसों को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। शंका के आधार पर पुलिस ने बेटे को उठा लिया और पूछताछ की तो वह टूट गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली नगर में दत्तनगर विसेन के रहने वाले ईश्वरदीन (61) की मंगलवार की देर रात कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की दी गई। पुलिस का सूचना मिली कि लूट के दौरान बदमाशों ने ईश्वरदीन की हत्या कर दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो ईश्वरदीन के बेटे पर शक की सुई घूम गई। पुलिस ने शक के आधार पर उसके बेटे सुकई को उठा लिया। पूछताछ के दौरान वह टूट गया और पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पेंशन के 38 हजार निकाले थे। वह एक हजार रुपये पिता से मांग रहा था। मगर सुकई के पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे सुकई ने कुल्हाड़ी से मारकर पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें