फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बिजली अभियंता चार से छह अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, ऊर्जा निगमों के प्रबंधन पर भ्रष्टाचार व तानाशाही का आरोप

Wed, 23 Mar 2022 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर तानाशाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे बिजली अभियंताओं ने चार अप्रैल से छह अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर तानाशाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे बिजली अभियंताओं ने चार अप्रैल से छह अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहने का एलान किया है। संघ के महासचिव प्रभात सिंह एवं संगठन के महासचिव जयप्रकाश ने बताया कि सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत मंगलवार को भी मध्यांचल निगम मुख्यालय समेत पूरे प्रदेश में विरोध सभाएं हुईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रबंधन की तानाशाही से भय का वातावरण बन गया है। इससे सभी अभियंता एवं अवर अभियंता तथा उनके परिवार अत्यधिक मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इससे वे सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि इसके विरोध में पूरे प्रदेश में अभियंता तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें