फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : अवध व बुंदेलखंड के 46 सीटों पर वीआईपी उतारेगी उम्मीदवार, अध्यक्ष ने किया प्रत्याशियों के नाम पर विचार

Tue, 28 Dec 2021 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पदाधिकारियों ने एक-एक सीट पर मछुआरा समाज के मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी दी और बताया कि दोनों क्षेत्रों की कुल 46 सीटों पर निषाद समुदाय के मतदाताओं की संख्या अच्छी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रत्याशियों के चयन को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को भी अवध और बुंदेलखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राजधानी के एक होटल में हुई बैठक में मुकेश ने अवध प्रांत की 39 और बुंदलेखंड प्रांत की सात सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस प्रकार पार्टी दोनों क्षेत्रों के कुल 46 सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है।

विज्ञापन


बैठक में पदाधिकारियों ने एक-एक सीट पर मछुआरा समाज के मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी दी और बताया कि दोनों क्षेत्रों की कुल 46 सीटों पर निषाद समुदाय के मतदाताओं की संख्या अच्छी है। बैठक में वीआईपी के अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताधारी दलों की गलत नितियों की वजह से निषाद जाति के लोग लगातार गरीबी और पिछड़ेपन के शिकार होते जा रहे हैं। इस स्थिति से निजात पाने के लिए अब इस जाति के लोगों को जागरूक होना होगा।

बैठक में बताया गया कि अवध प्रान्त के अयोध्या, अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर और बुंदेलखंड प्रान्त के बाँदा और हमीरपुर जिले के सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। उस पर विचार करने के बाद फैसला किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी की आगे की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, यूपी के सह चुनाव प्रभारी उमेश साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरू साहनी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष राजाराम बिन्द. अवध की प्रदेश अध्यक्ष कान्ति देवी, बुंदेलखंड के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निषाद समेत सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें