फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य का मंत्री पद से इस्तीफा, अखिलेश यादव से की मुलाकात

Tue, 11 Jan 2022 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया है कि पार्टी छोड़ने का निर्णय उनका है इससे उनके परिवार के अन्य लोगों का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव से मिले - फोटो : अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। विधायक रोशन लाल, भगवती सागर और बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया है। अभी कुछ अन्य समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो सकते हैं। टिकट के बंटवारे को लेकर उनका भाजपा से विवाद चल रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे विधायक रोशन लाल को अंदर नहीं जाने दिया गया। रोशनलाल शाहजहांपुर से विधायक हैं।

विज्ञापन


मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैंने सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया है। आगे भी करता रहूंगा। मुझे जहां भी सामाजिक न्याय साकार होता दिखेगा, मैं वहीं रहूंगा।

अपना इस्तीफा राजभवन भेजने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।'
विज्ञापन




मौर्य ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'माननीय राज्यपाल जी, राज भवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। महोदय, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।'

आगे की धार और वार देखते रहिए- स्वामी प्रसाद मौर्य
मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आगे की धार और वार देखते रहिए। अभी 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगे। मैं एक-दो दिन में पूरी स्थिति साफ कर दूंगा कि मुझे क्या करना है।

ये विधायक सपा में हो सकते हैं शामिल 
ममतेश शाक्य- पटियाली (कासगंज), विनय शाक्य- विधूना (औरैया) धर्मेंद्र शाक्य- शेखुपुर (बदायूं), बृजेश प्रजापति- तिंदवारी (बांदा), रोशन लाल वर्मा - तिलहर, भगवती सागर - बिलहौर, विधायक नीरज मौर्य-जलालाबाद और अनिल मौर्य - घोरावल के भी इस्तीफा देने की चर्चा है, यह सभी सपा की साइकिल पर सवार हो सकते हैं।

अखिलेश ने मौर्य का स्वागत करते हुए किया ट्वीट
स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलने के बाद फोटो जारी करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा। बाइस में बाइसाइकिल।'
विज्ञापन



स्वामी प्रसाद मौर्य का फेसबुक पोस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें