फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : 13 नवंबर को सपा के गढ़ आजमगढ़ से चुनावी हुंका भरेंगे शाह, शाह की पहली चुनावी सभा आजमगढ़ में होगी

Mon, 01 Nov 2021 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 नवंबर को वाराणसी में काशी क्षेत्र की बैठक लेंगे। काशी क्षेत्र को मथने के बाद 13 नवंबर को शाह आजमगढ़ से चुनावी हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 नवंबर को समाजवादी पार्टी के गढ़ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से चुनावी सभा का आगाज करेंगे। भाजपा ने शाह की सभा के जरिये गोरखपुर क्षेत्र में पार्टी का चुनावी माहौल खड़ा करने की तैयारी शुरू की है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 नवंबर को वाराणसी में काशी क्षेत्र की बैठक लेंगे। काशी क्षेत्र को मथने के बाद 13 नवंबर को शाह आजमगढ़ से चुनावी हुंकार भरेंगे। शाह आजमगढ़ में कुछ योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ सीधे अखिलेश यादव पर हमला बोलेंगे। शाह बीते साढ़े चार साल में आजमगढ़ में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को बताएंगे। 

वहीं सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल में आजमगढ़ में हुए कार्यों पर जवाब मांग सकते है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ की एक-एक सीट के लिए मजबूत रणनीति तैयार की है। पार्टी के रणनीतिकार चाहते है कि विधानसभा चुनाव से ही सपा को आजमगढ़ में कमजोर कर दिया जाए। शाह की सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ यूपी के सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी पहुंचेंगे। सभा में आजमगढ़ मंडल के सभी जिलों से भारी संख्या में भीड़ जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें