फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : पंजाब में बसपा का तीन दिवसीय अभियान शुरू, बसपा महासचिव पंजाब से लौटकर प्रदेश की नब्ज भी टटोलेंगे

Mon, 13 Dec 2021 07:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पीलीभीत तथा आसपास के जिलों में तिकुनिया प्रकरण के बाद जिस तरह से सिखों ने नाराजगी दिखाई थी, बसपा उसमें से चुनावी मार्ग ढूंढ रही है। हालांकि सभी दलों की निगाह उस तरफ है लेकिन बसपा वहां के सहारे यहां चुनावी दांव मारने की फिराक में है।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत तीन दिन का अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पंजाब पहुंचकर बैठकें शुरू कर दीं हैं। वहां से आकर उप्र में ब्राह्मण सम्मेलनों को आगे बढ़ाया जाएगा। पंजाब की बैठकों में यूपी चुनाव पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन


पंजाब में बसपा शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर विधानसभा के चुनावी रण में उतरी है। वहां की कुल 117 सीटों में से 97 अकाली जबकि 20 बसपा को मिली हैं। इन सीटों पर ताकत झोंकने के लिए बसपा ने अभियान शुरू किया है। सोमवार को पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा वहां पहुंच गए और बैठक की। दरअसल 14 दिसंबर को पंजाब के मोगा जिले में शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें सतीश शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ,सुखबीर सिंह बादल एवं हरसिमरत कौर बादल के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद 15 दिसंबर को चंडीगढ़ में सतीश पंजाब बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा बसपा और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन के सभी विधानसभा प्रत्याशियों व अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


पंजाब का यूपी कनेक्शन
इस तीन दिन का अभियान पंजाब का चुनाव तो ही है पर साथ साथ यूपी के चुनाव की रणनीति भी तैयार करना है। खास तौर से पीलीभीत तथा आसपास के जिलों में तिकुनिया प्रकरण के बाद जिस तरह से सिखों ने नाराजगी दिखाई थी, बसपा उसमें से चुनावी मार्ग ढूंढ रही है। हालांकि सभी दलों की निगाह उस तरफ है लेकिन बसपा वहां के सहारे यहां चुनावी दांव मारने की फिराक में है। इस बाबत इस क्षेत्र में भी लगातार संपर्क साधा जा रहा है।

तीन दिन बाद यूपी का नया चरण शुरू
यूपी की 21 सीटों पर दलित ब्राह्मण समीकरण साधने के लिए मिश्रा सम्मेलन कर चुके हैं। पंजाब से आने के बाद नए सिरे से नई सीटों पर सम्मेलन की शुरुआत होगी। बसपा का मानना है कि दलित ब्राह्मण समीकरण यदि इस चुनाव में सध गया तो पार्टी को इसका बड़ा फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें