सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने स्वयं चुनाव लड़ने का इरादा कर लिया है। यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इसलिए चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही है, लेकिन अब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश से भाजपा की विदाई होगी और जनता सपा की सरकार बनाएगी। 10 मार्च को लोकतंत्र के पक्ष में परिणाम आएगा। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने स्वयं चुनाव लड़ने का इरादा कर लिया है। यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इसलिए चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है। भाजपा राज में किसानों को कुचल कर मार दिया गया। नौजवानों पर लाठियां बरसाईं और नौकरी रोजगार छीना गया है। किसानों को धोखा दिया गया। भाजपा सरकार लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई। कोरोना काल में दवा और बेड की व्यवस्था नहीं कर पाई। सड़कों पर सांड छोड़ दिया है, जिससे लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता को अवगत कराएं कि भाजपा झूठ का प्रचार कर रही है। वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसलिए इस चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।
पदाधिकारी मनोनीत समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने राम ज्ञान गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इसी तरह समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद ने गोपाल यादव सोनभद्र को राष्ट्रीय सचिव, युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने कुलदीप पाल फर्रूखाबाद को प्रदेश सचिव, मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह ने नदीम खान को संभल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।