फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया हुई शुरू, केंद्रीय नेतृत्व ने इस नेता को सौंपी चुनावी कमान

Sun, 20 Oct 2024 09:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Organization of BJP: प्रदेश भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सात सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय नेतृत्व ने शुरू कराई चुनाव प्रक्रिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने सात सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया है। छह अन्य सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनकी नियुक्ति में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जिन छह सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, उनमें अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, कानपुर-बुंदेलखंड के फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, पश्चिम के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार सिंह, बृज क्षेत्र से मैनपुरी के जिला प्रभारी अनिल चौधरी और गोरक्ष क्षेत्र से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र तिवारी शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि 30 अक्तूबर को पार्टी की सक्रिय सदस्यता का अभियान समाप्त होने के साथ ही संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले मंडल और जिला संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रदेश स्तरीय संगठन के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने दिसंबर तक सभी मंडल और जिला संगठन का चुनाव कराने का लक्ष्य है। इसके बाद जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें