दूसरे चरण में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सपा के कद्दावर नेता आजम खां समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। दूसरे चरण में बसपा के 55, कांग्रेस के 54, भाजपा के 53 और समाजवादी पार्टी के 52 व आरएलडी के 3 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
जिन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है उसमें प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी भी हैं। जो चुनाव की घोषणा के ठीक बाद भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा मंत्री बलदेव सिंह ओलख और गुलाब देवी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। अमरोहा से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महबूब अली तीन बार से विधायक हैं। वहीं रामपुर में आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। पिछले चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी, लेकिन मार्कशीट विवाद के कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।