फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : कांग्रेस ने अखिलेश और शिवपाल के सामने नहीं उतारा उम्मीदवार, करहल में 11 और जसवंत नगर में 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Wed, 02 Feb 2022 01:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

तीसरे चरण में शामिल मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा क्षेत्र में 11 और इटावा जिले के जसवंत नगर में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जसवंत नगर में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। इसे सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। तीसरे चरण में शामिल मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा क्षेत्र में 11 और इटावा जिले के जसवंत नगर में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामांकन किया है। उनके सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मैदान में उतारा है। यहां कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने पर्चा नहीं भरा। 

विज्ञापन


इसी तरह कांग्रेस ने जसवंत नगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामने भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अमेठी और सुल्तानपुर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने सपा उम्मीदवार नहीं उतारती है। इसी राजनीतिक शिष्टाचार की वजह से अखिलेश और शिवपाल के सामने उम्मीदवार नहीं उतारा गया है। 

उधर, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव से पारिवारिक संबंधों के कारण लोकदल ने करहल सीट के प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह यादव का नाम वापस ले लिया है। इसी तरह जसवंत नगर सीट पर शिवपाल सिंह यादव को समर्थन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें