फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बसपा ने तीसरे चरण के आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, फिरोजाबाद और सिरसागंज के उम्मीदवार बदले

Fri, 28 Jan 2022 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुक्रवार को बसपा ने तीसरे चरण के आठ उम्मीदवार घोषित किए। दो टिकट बदले गए। फिरोजाबाद विधासभा क्षेत्र से बबलू कुमार राठौड़ को टिकट दे दिया गया था पर अब उनके स्थान  पर साजिया हसन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा ने तीसरे चरण के आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। फिरोजाबाद व सिरसागंज के उम्मीदवार बसपा पहले ही घोषित कर चुकी थी पर अब इन्हें बदल दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बसपा ने तीसरे चरण के आठ उम्मीदवार घोषित किए। दो टिकट बदले गए। फिरोजाबाद विधासभा क्षेत्र से बबलू कुमार राठौड़ को टिकट दे दिया गया था पर अब उनके स्थान  पर साजिया हसन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह से सिरसागंज सीट पर ठा. राघवेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया था लेकिन अब पंकज मिश्रा को टिकट दे दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतपुर से अमित कुमार सिंह उर्फ राहुल कुशवाहा, भोजपुर से आलोक वर्मा, विधूना से गौरव सिंह, भोगनीपुर से जुनैद खान, आर्यनगर से डा. आदित्य जायसवाल तथा चरखारी से विनोद कुमार राजपूत को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें