अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सेवापुरी के स्थान पर मिली रोहनियां सीट पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जौनपुर की मडियांहू सीट पर डॉ. आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
वाराणसी की रोहनियां और सेवापुरी सीट और सोनभद्र की दो सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और अपना दल (एस) के बीच चल रही रस्साकसी खत्म हो गई है। इसके बाद भाजपा ने बुधवार को तीन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अपना दल (एस) के मौजूदा विधायक नील रतन पटेल को सेवापुरी से सीट से ही अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 2017 में यह सीट अपना दल (एस) को दी गई थी और नील रतन पटेल यहां से विधायक चुने गए थे। वहीं भाजपा ने अपने कोटे की रोहनिया सीट को अपना दल को दे दिया है। जहां से भाजपा सुरेन्द्र सिंह विधायक हैं। अब उनका टिकट कट गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा भाजपा ने पिछले चुनाव में अपना दल कोटे में रही सोनभद्र की दुद्धी सीट पर भी रामदुलार गौड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर अपना दल के हरी राम चेरो विधायक थे। अब हरी राम का टिकट काटकर रामदुलार को मौका दिया गया है। जबकि सोनभद्र की राबर्टसगंज सीट पर मौजूदा विधायक भूपेश चौबे को दुबारा मौका दिया गया है।
उधर अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सेवापुरी के स्थान पर मिली रोहनियां सीट पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जौनपुर की मडियांहू सीट पर डॉ. आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट 2017 में भी अपना दल एस के पास थी और इस पर लीना तिवारी विधायक चुनी गई थी, लेकिन इस बार उन्होंने पाला बदलकर सपा में शामिल हो गई हैं।