फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण संकल्प पत्र: विकासत से विकास तक साधे सरोकार, नए वायदे और इरादों के साथ आगे बढ़ी भाजपा

Wed, 09 Feb 2022 10:35 AM IST
शाहरुख खान सचिन मुदगल, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा ने संकल्प पत्र जरिये साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रवाद के साथ सुशासन और विकास के जरिये ही यूपी को देश का नंबर वन प्रदेश बनाने का रोडमैप तैयार कर रही है। पांच साल में दस लाख करोड़ का निवेश लाकर लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध क राकर प्रदेश की युवा ऊर्जा का प्रदेश में ही उपयोग कर पलायन रोकने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
Lok Kalyan Sankalp Patra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2022 का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करते हुए विरासत से विकास तक सरोकारों को साधा है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीकों के जरिये पिछड़े और दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। वहीं निवेश और आधारभूत विकास के जरिये युवाओं की उम्मीद भी जगाई है। प्राकृतिक खेती के जरिये नदियों की पवित्रता को सहेजने का संकल्प लिया है। वहीं कबीर की वाणी से लेकर ब्रज और अवधि भाषा के संरक्षण के साथ क्षेत्रीय संतुलन बनाने की भी कोशिश की है।
विज्ञापन


भाजपा ने संकल्प पत्र जरिये साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रवाद के साथ सुशासन और विकास के जरिये ही यूपी को देश का नंबर वन प्रदेश बनाने का रोडमैप तैयार कर रही है। पांच साल में दस लाख करोड़ का निवेश लाकर लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध क राकर प्रदेश की युवा ऊर्जा का प्रदेश में ही उपयोग कर पलायन रोकने का संदेश दिया है। 

वहीं कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाकर यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने की राह दिखाई है। निषादराज, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद, महर्षि सुश्रुत जैसे महापुरुषों के नाम से योजनाओं को संकल्प पत्र में शामिल कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन


वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से भी योजनाएं लागू करने की बात कर अपने बुजुर्गों को सम्मान देने और कोतवाल धन सिंह गुर्जर और जनरल विपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जिक्र कर देशभक्तों को सम्मान देने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

दलित वोट बैंक को साधने के लिए उनके प्रतीक महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट, बनारस में संत रविदास और डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र स्थापना की घोषणा की है। वहीं परंपरागत पासी वोट बैंक के लिए महाराजा पासी के लखनऊ स्थित महाराजा बिजली पासी किले में लाइट एंड साउंड शो की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। 

निषाद वोट बैंक पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए निषादराज गुह्म का श्रृंग्वेरपुर में सांस्कृतिक केंद्र बनाने की बात की गई है। भाजपा ने ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर करने के लिए बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए विशेष बोर्ड बनाने की घोषणा की है। वहीं लोधी वोट बैंक को संदेश देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्नत योजना शुरू करने की घोषणा की है।

भाजपा ने संकल्प पत्र में क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व देकर क्षेत्रीय संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है। मथुरा में सूरदास ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना, अवधि भाषा के लिए गोस्वामी तुलसीदास अवधि अकादमी और बुंदेलखंड के लिए केशवदास बुंदेली अकादमी की स्थापना की जाएगी। वहीं पूर्वांचल के लिए काशी क्षेत्र के लिए संतकबीरदास भोजपुरी अकादमी की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें