फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : आप ने 12 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, अभी तक 365 प्रत्याशियों की हुई घोषणा

Tue, 08 Feb 2022 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी की यह 10वीं लिस्ट है और इन 12 प्रत्याशियों को मिलाकर पार्टी अब तक 365 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। सूची में दो महिला प्रत्याशी भी हैं। 
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल में 12 विधानसभा की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसकी जानकारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने ट्विट करके दी। सूची में दो महिला प्रत्याशी भी हैं। आम आदमी पार्टी की यह 10वीं लिस्ट है और इन 12 प्रत्याशियों को मिलाकर पार्टी अब तक 365 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी प्रत्याशियों को क्षेत्र में चुनाव प्रचार में पूरी तरह से जुट जाने और जीत हासिल करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में खुशहाली लाना ही आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है। पार्टी की ओर से बनाया गया घोषणा पत्र यूपी की जनता से लिए गये फीडबैक पर ही तैयार किया है। इसलिए जनता को घर-घर जाकर केजरीवाल गारंटी और घोषणा पत्र की जानकारी दें। वर्तमान और पूर्व की सरकारों ने कैसे प्रदेश को आगे बढ़ने से रोका है इसकी जानकारी और जनता का विश्वास जीतने के साथ चुनाव में भी जीत हासिल करें। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई 12 प्रत्याशियों की लिस्ट में अम्बेडकरनगर के कटेहरी से राम बरन प्रजापति, बस्ती सदर से रमेश सिंह, देवरिया के बरहज से अनिल सिंह चौहान, देवरिया में भाटपाररानी से अनिल कुमार पाण्डेय, कुशीनगर से अतुल कुमार पाण्डेय, कुशीनगर के तमकुहीराज से संजय राय, महाराजगंज से फरेन्दा से डॉ राजन कुमार यादव, संतकबीरनगर से धनघटा से डॉ जेके सागर, सिद्धार्थनगर के इटवा से करम हुसैन, सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु से महेश कुमार यादव, सुल्तानपुर के इसौली से फिरदौस बानो और सुल्तानपुर के लम्बुआ से पूनम कोरी को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें