फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव कार्यो में लापरवाही पर शासन का एक्शन, अमिताभ बच्चन समेत आठ शिक्षक निलंबित; जानिए पूरा मामला

Sat, 08 Nov 2025 07:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Eight teachers suspended in UP: चुनाव कार्यो में लापरवाही को लेकर मथुरा के बीएसए ने बड़ी कार्रवाई की है। काम में शिथिलता के आरोप में आठ शिक्षक निलंबित कर दिए गए। 
विज्ञापन
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूरे प्रदेश में विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में चुनाव आयोग के द्वारा बेसिक शिक्षकों की मदद ली जा रही है। इधर यूपी के मथुरा जिले में इस काम में लापरवाही का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने अमिताभ बच्चन समेत 8 शिक्षकों को निलंबित किया है। निलंबन के बाद सभी को उनके मूल विद्यालय में हाजिरी देने का आदेश दिया है।

बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि शासन ने शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद कई शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे थे। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता बरत रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छाता के प्राथमिक विद्यालय पाइरीन में तैनात शिक्षक अमिताभ बच्चन, बलदेव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात देवेंद्र कुमार, नौहझील में तैनात प्रियंका नागपाल, छाता के गांव बरका प्राथमिक विद्यालय की पूजा पांडेय, छाता के नगला सरदार प्राथमिक विद्यालय की रुक्मिणी अग्रवाल, छाता के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढबाला की भारती, नंदगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय के कृष्णा चंद्ररूल, मांट के डांगोली उच्च प्राथमिक विद्यालय के जगदीश शर्मा को निलंबित किया है।
विज्ञापन


साथ ही सभी को अपने मूल विद्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि मतदाता सूची में लगे अन्य शिक्षकों को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें