तालकटोरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को तालकटोरा में एक्यूआई 184 रहा। लालबाग में 162, कुकरैल पिकनिक स्पॉट में 117 और बीबीएयू में 114 दर्ज हुआ। गोमतीनगर में एक्यूआई 77 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है।
ठंड की आहट के साथ क्यों बिगड़ती है हवा
बारिश थमने के बाद सड़क की धूल, निर्माण कार्यों से निकलने वाले कण और वाहनों का धुआं फिर हवा में बढ़ने लगता है। यही वजह है कि मानसून के बाद एक्यूआई में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। वहीं तापमान गिरने के साथ हवा की रफ्तार कम होने पर प्रदूषक कण तेजी से फैल नहीं पाते।
सुबह और रात में तापमान कम होने से प्रदूषण जमीन के पास ही फंस सकता है। नमी बढ़ने पर धूल और प्रदूषक कण मिलकर धुंध जैसी स्थिति भी बना सकते हैं।। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह के समय खुले में ज्यादा देर रहने से बचना चाहिए।