फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ट्रक का पंक्चर बनवा रहे चालक, क्लीनर व मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौत 

Wed, 23 Jun 2021 05:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चीख पुकार सुनकर आसपास सो रहे लोग जग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा तीनों जमीन पर तड़प रहे थे।
विज्ञापन
Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रौनाही थाना अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर कांटा चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की रात ट्रक का पंक्चर बना रहे चालक, क्लीनर समेत मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मंगलवार-बुधवार की रात अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक का अगला पहिया पंक्चर हो गया। रात करीब दो बजे ट्रक चालक मोंटी यादव (30) पुत्र वीरेंद्र निवासी श्रीराम कालोनी जिला गुना मध्य प्रदेश रौनाही थाना क्षेत्र के कांटा चौराहा पर स्थित एक पंक्चर की दुकान पर ट्रक रोका। चालक व परिचालक नईम (25) पुत्र अहमद खान निवासी रेलवे कालोनी गुना मध्य प्रदेश ने पंक्चर की दुकान में सो रहे मिस्त्री नसरुद्दीन (28) पुत्र सलीम निवासी सैदपुर वैशाली बिहार को उठाकर पंक्चर बनाने को कहा।

तीनों सड़क के किनारे खड़े होकर ट्रक का पहिया खोल ही रहे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास सो रहे लोग जग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा तीनों जमीन पर तड़प रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंचे रौनाही थाना प्रभारी आरके राणा व सत्ती चौरा चौकी प्रभारी देवेंद्र राय पहुंचे और तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें