निराश्रित गोवंश के लिए बनाए गए गो-स्थलों के विकास एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बार-बार निर्देश दे रहे हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी बैठक करके कहा है कि गो-स्थलों पर लगातार नजर रखी जाए।
गौशालाओं की व्यवस्थाओं में कमियों और वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर नौ पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं संयुक्त निदेशक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है। निराश्रित गोवंश के लिए बनाए गए गो-स्थलों के विकास एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बार-बार निर्देश दे रहे हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी बैठक करके कहा है कि गो-स्थलों पर लगातार नजर रखी जाए। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि इसी क्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आजमगढ़, अयोध्या व बाराबंकी के पशु चिकित्साधिकारी तथा संयुक्त निदेशक मानकीकरण, पशु निदेशालय के विरुद्घ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। इन पर मनमाने तरीके से तैनाती करने, सामान की खरीद में की गई अनियमितता आदि के आरोप हैं। मिश्रिख और कौशांबी के उपमुख्य चिकित्साधिकारियों के विरुद्घ आदेशों का अनुपालन न करने, अनुशासहीनता एवं कार्य के प्रति उदासीनता आदि के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार पशु चिकित्साधिकारी सुरहा, महोबा, जहानगंज, आजमगढ़ के खिलाफ भी विभिन्न आरोपों में कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस माह चार अधिकारियों को चार्जशीट देते हुए कार्रवाई की गई है। साथ ही बताया कि गो संरक्षण केंद्रों के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। इस पर एक-एक केंद्र का डाटा बेस तैयार किया जाएगा। इससे सभी केंद्रों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। वहां पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।