फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डीजीपी को मिल सकता है छह महीने का सेवा विस्तार, राज्य सरकार ने भेजा प्रस्ताव

Thu, 28 Sep 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी सुलखान सिंह
विज्ञापन
यूपी के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को छह महीने का सेवा विस्तार मिल सकता है। राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।  इसकी पुष्टि अधिकारिक सूत्रों ने भी की है। हालांकि कार्यकाल तीन महीने तक के लिए बढ़ेगा या छह महीने के लिए, यह केंद्र यह तय करेगा। सुलखान इस महीने की 30 तारीख को रिटायर होने वाले हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलखान की वरिष्ठता और साफ-सुथरी छवि को ध्यान में रखते हुए 21 अप्रैल को प्रदेश पुलिस के मुखिया की कमान सौंपी थी।

राज्य सरकार द्वारा सुलखान को सेवा विस्तार दिए जाने की सिफारिश के पीछे उनकी कार्यशैली और सख्त छवि को मुख्य वजह माना जा रहा है। सरकार के छह महीने का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने जब मीडिया केसामने प्रदेश की कानून-व्यवस्था में तेजी से सुधार होने का दावा किया था और इसके लिए डीजीपी की तारीफ भी की थी। तभी से यह कयास लगने लगे थे कि मुख्यमंत्री सुलखान को अभी और कुछ दिन इस पद पर बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सुलखान सिंह के डीजीपी का कार्यभार संभालने केबाद से पुलिस की कार्यशैली में आए बदलाव और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान की सफलता को देखते हुए ही मुख्यमंत्री ने उनका कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया है। वैसे इससे पहले भी अखिलेश सरकार में पुलिस महानिदेशक रहे जगमोहन यादव और एके जैन को सेवा विस्तार मिल चुका है। हालांकि इन दोनों को तीन-तीन महीने का ही सेवा विस्तार मिला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें