फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व देशी घी के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसडीए ने दूध व देशी घी के भरे नमूने
विज्ञापन


बाराबंकी। जिलाधिकारी के आदेश के बुधवार को एफएसडीए की टीम ने होटल, किराना स्टोर व बेकरी पर छापेमारी कर नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए आगरा लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट में मिलावट व अन्य गड़बड़ी पाए जाने के बाद विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

एफएसडीए के जिला अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बुधवार को छापे मारी की गई।
विज्ञापन


जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी ने त्रिलोकपुर स्थित सुुनील किराना स्टोर से देशी घी व नसी ढाबा से दूध का नूमना लिया। वहीं अनिल कुमार पाल द्वारा रानीबाजार के सुरवारी चौराहे से राजाराम कनौजिया की दुकान से नुआ ब्रांड के मिल्क पाउडर व रामनगर के कटियारा के मिश्रा ढाबा से दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन


अजय वर्मा द्वारा हाइवे किनारे अंचल चंचल ढाबे से दूध का नूमना लिया। वहीं वीरेंद्र कुमार ने शहर के नाका सतरिख स्थित साकेत बेकरी से मदर ब्रांड के दूध पाउडर का नमूना भरा। सभी नमूूनों को आगरा स्थित लैब को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें