फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा शिक्षामित्रों का बवाल, डीजीपी ने मोर्चा संभालने के लिए दिए ये निर्देश

Fri, 28 Jul 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी सुलखान सिंह
विज्ञापन
श‌िक्षाम‌ित्रों के समायोजन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेशभर के शिक्षाम‌ित्र आक्रोश‌ित हैं। यूपी में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। एेसे में यूपी के डीजीपी ने पुल‌िस को कुछ न‌िर्देश द‌िए हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद के बीेएसए कार्यालय में श‌िक्षाम‌ित्रों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन क‌िया साथ ही मोदी और प्रदेश सरकार के ख‌िलाफ नारेबाजी भी की। वहीं लखनऊ में श‌िक्षाम‌ित्रों ने बीएसए ऑफ‌िस में अध‌िकार‌ियों और कर्मचार‌ियों को बंधक बना ल‌िया। 

श‌िक्षाम‌ित्रों ने गुरुवार को भी प्रदर्शन क‌िया था और न्याय न म‌िलने पर इच्छामृत्यु की मांग की थी। प्रदर्शनकार‌ियों को कंट्रोल करने के ल‌िए पुल‌िस ने लाठीचार्ज भी क‌िया था जिससे कई लोगों के सिर फट गए थे। पुल‌िस ने 30 लोगों को ह‌िरासत में भी ले ल‌िया था।
विज्ञापन


लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और झांसी समेत प्रदेशभर में शिक्षामित्रों ने कहीं जाम लगाकर तो कहीं बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय से इस तरह के प्रदर्शन को संभालने क‌े ल‌िए सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी क‌िए गए हैं। डीजीपी सुलखान स‌िंह ने कप्तानों को सुरक्षा बढ़ाने और संयम रखने का आदेश द‌िया है। 

बता दें क‌ि श‌िक्षाम‌ित्रों पर लाठीचार्ज के व‌िरोध में आज व‌िधानपर‌िषद में भी हंगामा हुआ है। व‌िपक्ष के सदस्य वेल में धरने पर बैठ गए और लाठीचार्ज पर सरकार की न‌िंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें