-यूपी में समायोजन रद्द होने पर शिक्षामित्र कर रहे हैं जगह-जगह प्रदर्शन। डीजीपी सुलखान सिंह ने सभी जिले के कप्तानों को सुरक्षा बढ़ाने और संयम रखने के निर्देश जारी किए हैं।
-शिक्षामित्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विधानपरिषद में विपक्ष का हंगाम, वेल में धरने पर बैठे सदस्य।
-विधानसभा में संदिग्ध विस्फोटक मिलने के मामले में जांच करने पहुंची एनआईए टीम, कर्मचारियों से करेगी पूछताछ।
-सीतापुर में छत ढह जाने से पांच लोगों की मौत, तीन घायल।
-बहराइच में कई दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा।
-लखनऊ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करके हंगामा किया। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है।
-अम्बेडकरनगर में करंट से कांवड़िए की मौत, साथियों ने वाहन फूंके, पुलिस पर किया पथराव।