फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: यूपी डीजीपी बोले- प्रदेश में हालात पूरी तरह सामान्य, संवेदनशील जगहों व उपद्रवी तत्वों पर हमारी कड़ी नजर

Tue, 12 Mar 2024 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। हालात पूरी तरह सामान्य हैं। संवेदनशील जगहों पर हमारी कड़ी नजर है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने की घोषणा के बाद से ही यूपी में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद् कर दी गईं और छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है। मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें सीएए लागू होने की जानकारी पहले से ही थी इसलिए हम पहले से ही तैयार थे। इससे जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स जैसे धार्मिक नेता, पीस कमेटी, डिजिटल वालंटियर्स और सिविल डिफेंस के लोगों से लगातार वार्ता चल रही थी।

ये भी पढ़ें - सीएए से ध्रुवीकरण को धार: चुनाव से पहले भाजपा का दांव, विशेषज्ञों से जानिए मुस्लिम किस आधार पर करेंगे मतदान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सबसे अमीर हैं सपा के ये उम्मीदवार, BJP के मोहित बेनीवाल 27 करोड़ से अधिक के मालिक; इनके पास तो घर भी नहीं
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सीएए एक ऐसा कानून है जिससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी बल्कि ये नागरिकता देने का कानून है। इसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो कि हमारे पड़ोसी देशों से धार्मिक कारणों से परेशान होकर यहां आए हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत कम है।



उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक नेताओं ने अधिसूचना जारी होने के बाद सकारात्मक टिप्पणी की है और हम लोग ऐहतियात बरत रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 179 कंपनी पीएसी और 100 कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई है। लगातार निगरानी की जा रही हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अफसरों की टीम लगातार लोगों से संवाद कर रही है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। संवेदनशील जगहों व उपद्रवी तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करेगा और अशांति फैलाने की कोशिश करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी मुख्यालय से फील्ड और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें