फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा बीच में छोड़कर बाहर नहीं आ सकेंगे छात्र, डीजीपी ने भेजे निर्देश

Tue, 18 Feb 2020 10:34 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा समाप्ति से पहले किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर न जाने दिया जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर संभावित भीड़ और परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग और परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री प्रतिबंधित रहेंगी। अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने और प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव पर नजर रखी जाए। 

परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात में व्यवधान न पैदा होने पाए। जिन स्थानों पर डायवर्जन की आवश्यकता हो उसे लागू किया जाए। छात्रों के साथ व्यवहार को लेकर पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया जाए। पीआरवी वाहनों की पेट्रोलिंग ड्यूटी परीक्षा केंद्रों के आसपास कराई जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाए। डीजीपी ने विशेष रूप से एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि नकल माफियाओं पर विशेष नजर रखी जाए और संगठित ढंग से नकल के प्रयास को विफल किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें