फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : डीजीपी ने कहा, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए डिजिटल वालंटियर्स की लें मदद

Thu, 21 Apr 2022 11:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीजीपी ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीजीपी बृहस्पतिवार को डीजीपी मुख्यालय से गोरखपुर जोन के अधिकारियों के साथ आने वाले दिनों के त्योहारों, कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा है कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मी अपने अपने क्षेत्र में डिजिटल वालंटियर की मदद लें। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा है। डीजीपी ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीजीपी बृहस्पतिवार को डीजीपी मुख्यालय से गोरखपुर जोन के अधिकारियों के साथ आने वाले दिनों के त्योहारों, कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन

    
डीजीपी ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति, धर्म गुरुओं व सिविल डिफेंस के लोगों के साथ बैठक कर लें। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और डिजिटल वालंटियर का पूरा सहयोग लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखें। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे और बॉडी वार्न कैमरों का इस्तेमाल करें। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में फूट पेट्रोलिंग पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि स्थान बदल-बदल कर पैदल गश्त की जाए। इसके अलावा डीजीपी ने थानों के त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने, अभिलेखों का अध्ययन करने, पिछले सालों के विवाद और मुकदमों की स्थिति की जानकारी कर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के लोगों के साथ-साथ मिलकर भ्रमण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के धार्मिक जुलुस, शोभायात्रा बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। डीजीपी ने सोशल मीडिया की निगरानी करने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

    
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी ने उन सभी पहलुओं का जिक्र किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जो सरकार की प्राथमिकताओं में से हैं। मसलन महिला अपराधों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई, जन शिकायतों की मानीटरिंग, बीट पुलिसिंग को मजबूत करना, खुफिया तंत्र को मजबूत करने, साइबर क्राइम के मामलों के निस्तारण समेत तमाम जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें