फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : यूपी डीजीपी ने किए रामलला के दर्शन, रामनवमी मेले की तैयारियों को भी परखा

Sun, 16 Mar 2025 01:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

यूपी डीजीपी ने रविवार को सुबह रामलला के दर्शन किए और रामनवमी मेले की तैयारियों को परखा। मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी प्रशांत कुमार रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा। रामनवमी मेले की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी उन्हें दी गई। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की प्रगति जानी। रामनवमी मेला से पहले सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के प्लान की जानकारी भी उन्होंने ली।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: पांच साल में राम मंदिर ने दिया 400 करोड़ का टैक्स, महाकुंभ के दौरान डेढ़ करोड़ ने किए रामलला के दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: होली के बाद दिल्ली-मुंबई वापसी के लिए मुश्किल हुआ कन्फर्म टिकट, खुलते ही बिक गईं तत्काल की टिकटें


रामनवमी मेले में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राम जन्मोत्सव पर अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। रामनवमी मेले को लेकर व्यापक स्तर पर की तैयारी की जा रही है। इस दौरान एसएसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें