फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या के मठ-मंदिरों में खूब छलका होली का उत्साह, गीत-संगीत की महफिल भी सजी

Sun, 16 Mar 2025 01:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम की नगरी अयोध्या में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान मठ-मंदिरों में फूलों की होली खेली गई और गीत-संगीत की महफिल भी सजी।
विज्ञापन
होली पर अयोध्या में सजी गीत-संगीत की महफिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी के मठ-मंदिरों में होली का उल्लास खूब छलका। इसी क्रम में रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ दशरथ महल बड़ास्थान में महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य की अध्यक्षता में शनिवार रात होली पर संगीत की महफिल भी सजी। मंदिर में फूलों की होली का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


भगवान सीता राम समेत लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की मनमोहक झांकी का दर्शन कर भक्त भावविभोर होते रहे। सबसे पहले मंदिर में विराजमान धनुषधारी भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद फूलों की होली शुरू हुई। इस दौरान गीत-संगीत की महफिल भी सजी। आज अवध में होली रे रसिया... अवध में होली खेलें रघुबीरा... जैसे होली के पदों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।

इस दौरान एक दूसरे पर पुष्पों की वर्षा की गई। महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने श्रीराम-सीता के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर उनकी आरती उतारी। वहीं, लक्ष्मण किला में भी महंत मैथिलीरमण शरण की अध्यक्षता में संतों ने अपने आराध्य संग होली खेली। एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया। इसके बाद आचार्य प्रणीत होली के पदों के गायन ने सभी को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें