फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला व वीवीआईपी सुरक्षा के बंदोबस्त के लिए डीजीपी ओपी सिंह सम्मानित

Sat, 24 Aug 2019 09:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड 2019 में प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह को कुंभ मेला व वीवीआईपी बंदोबस्त में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। डीजीपी को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग इनीशिएटिव दिया गया है।

विज्ञापन


एडीजी लॉजिस्टिक्स बीके मौर्य को फिक्की ने यह पुरस्कार उनके एडीजी रेलवे रहते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए गए कार्य के लिए दिया गया है।

पिछले वर्ष रेलवे पुलिस ने विभिन्न विभागों व संस्थानों को जोड़ते हुए बच्चों की सुरक्षा के मदेदनजर कई कदम उठाए थे जिसके तहत पांच हजार से अधिक बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया था।
रेलवे पुलिस के इस कार्य को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने भी सराहा था।

इसके अलावा एडीजी वीमेन पावर अंजू गुप्ता को भी महिला सुरक्षा पर फिक्की का स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड दिया गया है। आईजी एसके भगत को भी फिक्की का स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड दिया गया है। इन सभी को ये सम्मान बीते दिनों दिल्ली में हुए कार्यक्रम में दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें