फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि की सुरक्षा की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचे यूपी डीजीपी, अफसरों संग की बैठक

Sun, 16 Feb 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर हैं। जहां वह अफसरों के साथ बैठक करेंगे और फिर राम जन्मभूमि की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


अयोध्या पहुंचकर डीजीपी सर्किट हाउस चले गए। जहां वह जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वह राम जन्मभूमि की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।

शनिवार को रामजन्मभूमि परिसर के निकट पकड़ा गया था संदिग्ध युवक
रामजन्मभूमि परिसर के निकट शनिवार को एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। रामजन्मभूमि थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं हालांकि उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

 

 

विज्ञापन

शनिवार की दोपहर क्रांसिग डी-1 बैरियर निकट अमांवा मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध दशा में घूमता नजर आया तो सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे रामजन्मभूमि थाने ले जाया गया।

पकड़े गए युवक की पहचान मुतीफुर रहमान निवासी सहरत बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि हमें दिल्ली में नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है और इसकी शिकायत वो रामलला से करने आया था। शिकायत कर दी है, रामलला ने शिकायत स्वीकार भी कर ली है।

एसओ रामजन्मभूमि आनंद वैश्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मंदबुद्धि लग रहा है, उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई। उसके द्वारा बताए गए नाम पते की तस्दीक का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सहित खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें