फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Band: डीजीपी ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का दिया निर्देश

Wed, 21 Aug 2024 01:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी डीजीपी ने भारत बंद के दौरान अलग-अलग जिलों में हो रहे प्रदर्शन का मुख्यालय से जायजा लिया और हिंसा करने वालों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय से जायजा लिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी प्रशांत कुमार और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बुधवार को राजनीतिक दलों एवं दलित संगठनों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम से खुद तैयारियों को परखा और बंद की आड़ में हिंसा करने की साजिश करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि बंद को शांतिपूर्ण एवं प्रजातांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है और संगठनों के ज्ञापन अधिकारियों द्वारा लिए जा रहे हैं।

डीजीपी मुख्यालय द्वारा जिलों को आठ कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल मुहैया कराया गया है। जिलों में भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जो भी उपद्रवी तत्व गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी जिलों में बाजार सामान्य रूप से खुले हैं। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय के निर्देश पर प्रमुख बाजारों आदि में भी पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गयी है, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो। इसके अलावा जिलों की खुफिया इकाइयों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें