फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहने वाले विक्षिप्त मानसिकता के, डिप्टी सीएम बोले - माफी मांगें ममता दीदी

Wed, 19 Feb 2025 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहना इसका अपमान है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए उन्हें विक्षिप्त मानसिकता का करार दिया है और उनसे माफी मांगने की अपील की है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव ने एक्स पर कहा कि अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को सिर्फ माफिया, मोहर्रम, मौलाना और मुस्लिम तुष्टीकरण पसंद है, इसलिए उन्हें भारतीय संस्कृति के विराट स्वरूप महाकुंभ से चिढ़ हो रही है।
विज्ञापन


महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है। इस तरह के बयान विक्षिप्त मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना दुखद है किंतु कुंभ को ही मृत्यु कुंभ कहना सरासर ग़लत है। ममता दीदी माफी मांगे।





बता दें कि सरकारी दावों के मुताबिक महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें