फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका, बाइक सहित शव पानी में फेंका

Wed, 19 Feb 2025 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज इलाके में एक युवक की हत्या के बाद उसका शव बाइक सहित नहर में फेंक दिया गया है। मामले में युवक की हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
नहर में मिली बाइक व युवक का शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज इलाके के राजा खेड़ा गांव के पास बुधवार की सुबह नहर के पानी में शव उतराता देख इलाके मे सनसनी फैल गई। शव को पुलिस निकलवाया तो नहर में एक बाइक भी बरामद हुई। युवक की पहचान नही हो सकी है।

विज्ञापन


सुबह लगभग आठ बजे नहर मे शव उतराता देख राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को पानी से निकालने नहर में उतरे लोगों को पानी में डूबी बाईक भी मिली है बाइक में बिहार का नंबर है।

मृतक के चेहरे व सिर में चोट के निशान हैं। शव मिले स्थान पर दुर्घटना होने का कोई निशान नहीं मिला है जिससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर बाइक समेत शव को नहर में फेंक दिया गया होगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें