फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- वो फ्रस्टेशन और डिप्रेशन के शिकार

Thu, 12 Dec 2024 08:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 Deputy CM Brajesh Pathak: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश को दंगे की आग में झोंकना चाहते हैं। 

 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी फ्रस्टेशन और डिप्रेशन के शिकार हैं। वे अनर्गल बयानबाजी करके जनता को बरगलाना चाहते हैं। प्रदेश को अराजकता और दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। राहुल गांधी दिग्भ्रमित हैं। यूपी में औद्योगिक क्रांति आ रही है। हर क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम विपक्षियों को भा नहीं रहे हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कभी संभल तो कभी अलीगढ़ जाकर हवाई बयानबाजी से जनता को उकसाना चाहते हैं। हाथरस में सीबीआई ने जांच पूरी कर ली है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि जनता उनकी असलियत जान चुकी है। यूपी की बेहतर कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यूपी मॉडल को अन्य राज्य अपना रहे हैं। राहुल गांधी अपनी स्थिति को लेकर मनन करें। जनता अब उनसे तंग आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें