फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के डिप्टी सीएम बोले- केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश नाटकबाजी, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी

Mon, 16 Sep 2024 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश को नाटकबाजी करार देते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश को नाटकबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इसे खूब अच्छे से समझती है। इस बार जब भी चुनाव होगा दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बयान दिया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नाटकबाजी को दिल्ली की जनता बहुत अच्छे से समझती है। इस बार जब भी चुनाव होगा, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। जो व्यक्ति जेल से जमानत पर छूटा हो, वो इस प्रकार के नाटक कर रहा है। आने वाले समय में दिल्ली की जनता इसका जवाब जरूर देगी।

बता दें कि केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब जब दिल्ली की जनता उन्हें फिर से चुनेगी तभी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल को शराब घोटाले के आरोप में जेल में रखा गया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। दिल्ली में फरवरी माह में चुनाव प्रस्तावित हैं। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएंगे और अपनी ईमानदारी पर जनता की मुहर लगवाएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें