फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कोरोना से मृत्यु में अभी दो सप्ताह बाद दिखेगी कमी, ज्यादातर मरीज हैं गंभीर

Thu, 20 May 2021 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीज लगभग दो सप्ताह पहले कोरोना की चपेट में आए थे। दरअसल, जो संक्रमित पहले से एल-3 अस्पताल में भर्ती हैं, वे गंभीर श्रेणी के हैं। इसलिए मरने वालों की संख्या में अभी कमी दो सप्ताह बाद ही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
बैकुंठधाम में जलतीं लाशें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है, पर इससे मरने वालों की संख्या में कमी दो सप्ताह बाद ही देखने को मिलेगी। दरअसल, जो संक्रमित पहले से एल-3 अस्पताल में भर्ती हैं, वे गंभीर श्रेणी के हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये मरीज लगभग दो सप्ताह पहले कोरोना की चपेट में आए थे। वहीं, मौजूदा समय में आईसीयू व एचडीयू में ज्यादातर गंभीर मरीज हैं। इसलिए जिस अनुपात में संक्रमितों की कमी हो रही है, उस अनुपात में मृत्यु दर में गिरावट नहीं दिख रही है। 

विज्ञापन


एसजीपीजीआई के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और राजधानी कोविड हॉस्पिटल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. तन्मय घटक का कहना है कि ज्यादातर अस्पतालों के आईसीयू में अभी बड़ी संख्या में गंभीर मरीज मौजूद हैं तो मरने वालों की संख्या भी ज्यादा दिखेगी। दूसरी अहम बात, इस बार कई मरीजों में वायरस का असर होने के बाद धीरे-धीरे सुधार होता है और अचानक उनमें संक्रमण बढ़ जाता है। 

तीसरी बात, कई लोग संक्रमित होने के बाद कुछ दिनों तक इधर-उधर इलाज कराते हैं और जब एल-3 अस्पताल में पहुंचते हैं, तब तक उनका फेफड़ा पूरी तरह से संक्रमित हो चुका होता है। हालांकि पिछले 10 दिनों से मरीजों की संख्या में आ रही कमी असर दो सप्ताह बाद दिखेगा। इसलिए दो सप्ताह बाद ही मृत्यु दर में कमी दिखेगी। 
विज्ञापन


संक्रमितों की मृत्यु दर में शुरू हो चुकी है गिरावट
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु बताते हैं कि शुरुआती दौर के आंकड़ें देखें तो पहले मरीजों की संख्या बढ़ी, फिर मृत्यु दर में वृद्धि हुई। अब गिरावट में भी ऐसा दिख रहा है। यानी पहले संक्रमितों की संख्या में कम होगी, फिर मृत्यु दर में गिरावट आएगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। दो सप्ताह बाद मृत्यु दर सामान्य हो जाएगी। 

ग्रामीण इलाके वाले मरीज ज्यादा गंभीर
लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक एल-3 अस्पताल में ज्यादातर गंभीर मरीज ग्रामीण इलाके से रेफर होकर आ रहे हैं। ये मरीज जब तक अस्पताल पहुंचते हैं, इनका ऑक्सीजन लेवल कम हो चुका होता है। वहीं, फेफड़ा पूरी तर संक्रमित होने से इन्हें बचाना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि गांव-गांव जांच अभियान से पिछले तीन-चार दिन से कोरोना संक्रमित जल्दी अस्पताल पहुंचने लगे हैं। लिहाजा इनके गंभीर नहीं होने से मौत भी कम होगा। पर, कोरोना से मृत्यु दर पर असर अगले सप्ताह के बाद ही दिखेगा। 
विज्ञापन


किस दिन कितने मरीज और कितनी हुई मौत 
तिथि    कुल मरीज    कुल मौत
15 मई    12,547    281
16 मई    10,682    311
17 मई    9,391    285
18 मई    8,737    255
19 मई    7,336    282
20 मई    6,725    238 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें