फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में अर्णव तूफान की एंट्री, 28 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में अलर्ट; जानिए कैसे होगा असर

Mon, 26 Oct 2026 08:28 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

बंगाल की खाड़ी से उठे अर्णव चक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 29 से 31 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट संभव है।
विज्ञापन
यूपी में फिर बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में उठे अर्णव चक्रवात के असर से 28 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगेगा। पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में 29 से 31 अक्तूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बारिश और हवाओं के असर से यूपी में तीन दिन में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन


29 और 30 अक्तूबर को चक्रवात का असर सबसे अधिक रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 29 अक्तूबर को सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज समेत 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 38 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा अर्णव चक्रवात यूपी के सोनभद्र में हिट करेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई जिलों में 31 अक्तूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इन 10 जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर व आस पास के क्षेत्र।

इन 11 जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र ।

यहां है तेज हवाओं व गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जाैनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें