कोरोना से संक्रमित मरीजों की मदद के लिए निशुल्क ऑक्सीजन युक्त ऑटो एम्बुलेंस सेवा शुरू करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने हेल्थ हेल्पलाइन की शुरुआत की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से कुल 35 चिकित्सकों की टीम मरीजों को नि:शुल्क सलाह देगी।
आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के चिकित्सक शामिल हैं। जल्द ही इस टीम में और भी डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा। ये डॉक्टर कोरोना से संक्रमित लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देकर कोरोना से जारी लड़ाई में उनका हौसला बढ़ाएंगे। उन्होंने हेल्पलाइन में जुड़े डॉक्टरों की सूची और मोबाइल नंबर भी जारी किए।
प्रदेश स्तर पर डॉक्टरों की टीम में डॉ. तरुण प्रताप सिंह-9589 502474, डॉ. एसपी पांडे-9389 31758, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह-70540 00054, डॉ.अश्वनी तिवारी-95198 74129, डॉ. इरशाद अहमद -789 7713565, डॉ. रईस खान-93350 45798, डॉ.आरपी यादव-628323 7623, डॉ. शुभम खान-96820 46221, डॉ प्रकाश राजपूत-9839 506 4 42 कोरोना मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे।
डॉ. तरुण प्रताप सिंह ने बताया कि डॉक्टरों का यह पैनल प्रदेश भर में कोरोना मरीजों को फोन पर परामर्श देगा। प्रत्येक जिले के लिए अलग से डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है। जल्द ही इस पैनल में अन्य डॉक्टरों को भी जोड़ा जाएगा जो अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ होंगे। इस मौके पर डॉ. एसपी पांडेय ने टीम में शामिल विभिन्न विशेषज्ञों के बारे में जानकारी दी।