फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सभी कोविड अस्पतालों में बनेंगे पोस्ट कोविड वार्ड, हर बेड पर सभी सुविधाएं

Tue, 18 May 2021 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट के साथ सरकार ने पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज की तैयारी शुरू हो गई है। सभी कोविड अस्पतालों में पोस्ट कोविड वार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट के साथ सरकार ने पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज की तैयारी शुरू हो गई है। सभी कोविड अस्पतालों में पोस्ट कोविड वार्ड बनाए जाएंगे। इसमें कोरोना को मात देने वाले मरीजों को अगर किसी तरह की समस्या होगी तो यहां भर्ती कर उनका उपचार किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोनावायरस से ठीक होने वाले तमाम मरीजों में फेफड़े में संक्रमण सहित अन्य तरह की समस्याएं सामने आ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने ऐसे मरीजों के लिए कोविड अस्पताल में ही अलग से पोस्ट कोविड वार्ड बनाने का फैसला किया है। यहां हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। इन मरीजों के चिकित्सकीय उपचार के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। 

केंद्र सरकार से मांगी ब्लैक फंगस की दवा
प्रदेश के सभी जिलों में ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आबादी और मरीजों की संख्या के अनुसार दवा आवंटन बढ़ाने की मांग की है। शासन ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया है कि अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों का उपचार प्रोटोकॉल के तहत किया जाए। जिन मरीजों में संदिग्ध लक्षण है उनकी पहचान की जाए। किसी तरह की समस्या होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श लेते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें