फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी  : 10 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने को होगी कंसल्टेंट की नियुक्ति, टेंडर जारी, प्रदेश को देश में नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाने की कवायद

Wed, 23 Mar 2022 11:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जमा करने की आखिरी तिथि 14 अप्रैल है जबकि 18 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा। 
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र को देश में नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाने की कवायद के मद्देनजर योजना विभाग ने 10 खरब डॉलर (1 ट्रिलियन डॉलर) इकोनॉमी बनाने को कसंल्टेंट की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी किया है। टेंडर जमा करने की आखिरी तिथि 14 अप्रैल है जबकि 18 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डालर की बनाने की बात कही थी। इसके बाद योगी सरकार ने यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर बनाने की मुहिम शुरू की है। योजना विभाग के मुताबिक पिछले पांच सालों में कोरोना संकट के बावजूद प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी से अधिक छह लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। 

इसके अलावा योगी सरकार को राजस्व प्राप्तियों में भी पिछली सरकार की अपेक्षा दोगुनी प्रगति मिली। बेरोजगारी की दर सीएमआईई के अनुसार वर्ष 2016-17 के 17.5 प्रतिशत के मुकाबले जनवरी 2022 में मात्र तीन प्रतिशत रह गई है। जबकि प्रति व्यक्ति आय 2016 के मुकाबले 46 हजार रुपये से बढ़कर दोगुनी से भी अधिक हो गई है। प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


निवेश मित्र से दी साढ़े पांच लाख एनओसी
पिछले पांच साल में तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। सरकार की ओर से निवेश मित्र के नाम से सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया और निर्धारित समय में करीब साढ़े पांच लाख एनओसी जारी की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें