यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण अगले माह से शुरू हो सकता है। निर्माण कार्य के लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने पूरी तैयारी कर ली है। जिस भूमि पर निर्माण होना है उसका जियो-टेक्निकल सर्वे लगभग पूरा हो चुका है और कंपनी आने वाले दो-तीन दिनों में अपना बिल्डिंग प्लान दाखिल कर देगी।
बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी के जीएम राजीव अरोड़ा के अनुसार जैसे ही बिल्डिंग प्लान को मंजूरी मिलती है, निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में कंपनी 13 से 14 अत्याधुनिक फिल्म साउंड स्टूडियो और लगभग तीन लाख वर्ग मीटर में फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी। पूरी परियोजना का निर्माण तीन चरणों में आठ वर्षों के भीतर किया जाएगा।