फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात करोड़ के गबन में निर्माण निगम का एई गिरफ्तार, नियम विरुद्ध किया था भुगतान

Thu, 17 Jul 2025 10:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अवर अभियंता जितेंद्र सिंह पर गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक के कार्यों में नियम विरुद्ध भुगतान करने का आरोप है। उसे ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया जितेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने सात करोड़ रुपये के गबन के आरोप में उप्र राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) के अवर अभियंता जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मूल रूप से प्रयागराज निवासी जितेंद्र को निर्माण निगम के निशातगंज स्थित कार्यालय से पकड़ा गया। उस पर 2012-13 में गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक के पांच स्थलों के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को ठेकेदारों से मिलीभगत कर मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराने और नियम विरुद्ध अग्रिम भुगतान करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें - बलरामपुर से मुंबई तक छांगुर के 14 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, एसटीएफ ने बाबा के भतीजे को उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रदेश के इन 30 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, विंध्य और बुंदेलखंड के इलाके अलर्ट पर; जानिए पूर्वानुमान


मामले की जांच वाराणसी के संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र ने की थी। इसके बाद गाजीपुर जिले के गहमर थाने में 12 सितंबर 2017 को कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों के खिलाफ शासकीय धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें