फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सिपाही भर्ती: लिखित परीक्षा में मिलेगा 5 मिनट का अतिरिक्त समय, अब तक 24 लाख ने डाउनलोड किए एडमिट कॉर्ड

Sun, 18 Aug 2024 09:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Constable Recruitment Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
UP Constable Recruitment Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियो को 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। अभ्यर्थियों के आग्रह पर गंभीरता से विचार करने के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा पांच मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने परीक्षा केंद्र, तिथि अथवा शिफ्ट परिवर्तन करने से मना कर दिया है। बोर्ड ने सूचित किया है कि केन्द्र, परीक्षा तिथि तथा शिफ्ट का निर्धारण अन्तिम है एवं इनमें परिवर्तन संबंधी कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अलग से रफ शीट दिये जाने का अनुरोध भी किया गया था। बोर्ड ने कोई अन्य रफ शीट नहीं दिए जाने का निर्णय लिया है।
24 लाख अभ्यर्थियों ने डाउनलोड की सूचना पर्ची

सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा की जिला सूचना पर्ची अब तक 24 लाख अभ्यर्थी डाउनलोड कर चुके हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार शाम 5 बजे परीक्षा केन्द्र वाले जिलों की सूचना पर्ची डाउनलोड करने का लिंक जारी किया था। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सूचना पर्ची डाउनलोड करने में अभ्यर्थियों को यदि समस्या होती है तो एक प्रयास के उपरांत लगभग बीस मिनट के अन्तराल पर दोबारा प्रयास करें। बता दें बोर्ड परीक्षा से तीन दिन पहले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी करेगा। बता दें कि सिपाही बनने के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें