फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गठबंधन की खिचड़ी तैयार, कांग्रेसियों को हवा तक नहीं

Sun, 15 Jan 2017 01:48 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यह यूपी के नेताओं पर भरोसे की कमी है या कोई रणनीति, कांग्रेस आलाकमान जिस फौज के सहारे अपना अस्तित्व बनाए रखने की लड़ाई लड़ रही है, उसे ही अखिलेश यादव के साथ गठबंधन की शुरुआती सूचना तक नहीं है। हालांकि, इसकी जमीन तकरीबन तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


औपचारिक एलान भर बाकी है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत किसी भी बड़े नेता को इसकी भनक तक नहीं है। सभी नेता एक ही राग अलाप रहे हैं कि गठबंधन नहीं हो रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि खिचड़ी तो पक चुकी है।

पहले चरण का नामांकन शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं, लेकिन गठबंधन पर पड़े पर्दे से न सिर्फ पार्टी के बड़े नेताओं बल्कि कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी है। अभी यही साफ नहीं है कि कांग्रेस किन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
विज्ञापन


इन्हें भी कुछ नहीं पता: कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन प्रमोद तिवारी कहते है, गठबंधन के बारे में जैसे आप लोग सुन रहे हैं, वैसे हम भी।
Trending Videos

403 सीटों पर लड़ने की है हमारी तैयारी

कांग्रेस - फोटो : amar ujala
प्रमोद तिवारी का कहना है कि हमारी जानकारी के अनुसार तो सभी 403 सीटों पर लड़ने की तैयारी है। बाकी जैसा नेतृत्व कहे। पीएल पुनिया कहते हैं कि, गठबंधन की बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम तो तैयारी में जुटे हैं। देखते हैं नामों के पैनल पर केंद्रीय नेतृत्व क्या फैसला करता है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कहते हैं कि गठबंधन को लेकर क्या हो रहा है, यह नही पता। हाईकमान जो उचित समझ रहा होगा, करेगा। हर चीज में प्लस-माइनस होता है। अभी हमें कोई सूचना नहीं मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई कहती हैं, क्या हो रहा है, मुझे इसकी को‌ई सूचना नहीं है। हाईकमान का जो भी फैसला होगा हम उसके पाबंद हैं। जैसा निर्देश मिलेगा वैसा करेंगे।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रमोद माथुर कहते हैं, अपने चुनाव क्षेत्र में काम कर रहा हूं। गठबंधन पर कहीं से कोई सूचना नहीं है। हम तो सभी 403 सीटों की तैयारी में जुटे हैं।

राहुल-प्रियंका-अखिलेश में बन चुकी है सहमति

राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की फोन पर अखिलेश से कई दौर की बात हो चुकी है। सीटों पर भी करीब-करीब सहमति बन चुकी है।

जानकारों के अनुसार, अखिलेश की ओर से ही यह शर्त रखी गई थी कि वह चुनावी तालमेल की बात सीधे शीर्ष नेताओं से करेंगे। सूबे का कोई नेता इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। इसी के बाद राज बब्बर समेत प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को गठबंधन की बाचतीत से किनारे कर दिया गया है।
विज्ञापन

गठबंधन पर कांग्रेसी बोले- पता नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala
उम्मीदवार जल्द घोषित होंगे : राज बब्बर
गठबंधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर कहते हैं,‘गठबंधन की कोई जानकारी नहीं। चर्चा जरूर हो रही है। प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। उम्मीद है, जल्द कुछ उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।’

एलायंस पर कोई सूचना नहीं : संजय सिंह
कैंपेन कमेटी के चेयरमैन डॉ संजय सिंह कहते हैं कि एलायंस के बारे में न कोई सूचना है और न हाईकमान की ओर से कुछ बताया गया है। हम लोगों ने 403 सीटों के लिए नाम केंद्र को भेज दिए हैं। पार्टी नेतृत्व जल्द कोई फैसला करेगा।

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद का कहना है कि कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। ऊपर के स्तर पर क्या तय हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। हमारी तैयारी तो पूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें